हमारे बारे में
सेंटर फॉर हैल्थ एंड सोशल जस्टिस(सी.एच.एस.जे) का आरंभ २००६ में उन सभी स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी अधिकारों पर नागरिकों के दावों को मजबूती प्रदान करने के लिए किया गया| अधिकार संविधान द्वारा निशचित किये गए है सी.एच.एस.जे का उदय सार्वजनिक स्वास्थ्य अभ्यास्कर्ताओं व कार्यक्षेत्र आधारित शोधकर्ताओं के समूह की उन विभिन्न प्रभावों के प्रति बढ़ती चिंता से हुआ जो भारत(और दक्षिण एशिया) में सार्वजनिक स्वास्थ्य के स्वरुप को तय कर रहे है| सी.एच.एस.जे. का लक्ष्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रथाओं और चर्चाओं को निम्नलिखित द्वारा प्रभावित करना है:
- निति के आशय और कार्यक्रम प्रदंगी का नागरिकों के जीवन विशेषकर महिलाओं एवं उपेक्षित लोगों पर प्रभाव का सावधानीपूर्वक दस्तावेजीकृत प्रमाण|
- नीतिनिर्धारकों, प्रदाताओं, प्रबंधकों, समुदाय के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की समझ तथा कौशल बढ़ाना ताकि वे परिवर्तन प्रक्रिया में नेतृत्व कर सकें, जिससे अधिक सामाजिक न्याय सुनिशचित होगा|
सी.एच.एस.जे की विशिश्टता है उसके संस्थापक सहयोगी, जो अपने साथ बहू कौशल और विशेषज्ञता लाते है| यह सहयोगी भारत में आज सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं जेंडर आधारित न्याय के क्षेत्र में कार्य करने वाली कुछ प्रभावशाली गैर सरकारी संस्थाओं के गठन और विकास में शामिल रहे है| संस्था का कार्य निम्नलिखित दो बातों के विशेष तालमेल से समृद्ध हुआ है:
- वर्षों का अधिकार आधारित स्वास्थ्य कार्यक्रमों का ज़मीनी कार्यान्वयन
- गहन सार्वजनिक स्वास्थ्य शोध से पैदा हुई गूढ़ समझ|
सी.एच.एस.जे सामाजिक न्याय सुनिशचित करने के लिए स्वास्थ्य नीतियों एवं कार्यक्रमों के गठन और कार्यान्वयन को सुकर करने के लिए सिविल सोसाइटी और सर्कार के साथ कार्य करता है| यह एक पंजीकृत सार्वजनिक ट्रस्ट है|

